Thursday, March 18, 2021

सर्वनाम

 सर्वनाम (Pronoun)की परिभाषा


   ✓ जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते है। 


✓ सर्वनाम यानी सबके लिए नाम। 


उदा.


  •  रमेश बहुत गरीब लड़का है। 
  • लेकिन वह पढ़ई में होशियार है। 
  • उसके पिताजी गुज़र गए। 
  • मैं उसके नजदीक रहता हूं।


संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।




मै, तू, वह, आप, कोई, यह, ये, वे, हम, तुम, कुछ, कौन, क्या, जो, सो, उसका आदि सर्वनाम शब्द हैं। 


आप- अपना, यह- इस, इसका, वह- उस, उसका।




अन्य उदाहरण 


(1)'सुरेश' एक विद्यार्थी है। 


(2)वह रोज स्कूल जाता है।


(3)उसके पास सुन्दर बस्ता है।


(4)उसे घूमना बहुत पसन्द है।








हिंदी में कुल ग्यारह सर्वनाम हैं-




मैं

तू

आप

यह

वह

जो

सो

कोई

कुछ

कौन

क्या


सर्वनाम के छ: भेद होते है-


(1) पुरुषवाचक सर्वनाम (personal pronoun) - मैं , हम , मुझे , मैंने , हमें , मेरा , मुझको


(2) निश्चयवाचक सर्वनाम (demonstrative pronoun) - यह, वह, ये, वे आदि


(3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite pronoun) - कोई, कुछ, किसी


(4) संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun) - जो, जिसकी, सो, जिसने, जैसा, वैसा


(5) प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun) - कौन, क्या, किसने , कैसे 


(6) निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun) - अपने आप, निजी, खुद




(1) पुरुषवाचक सर्वनाम:-


जिन सर्वनाम शब्दों से व्यक्ति का बोध होता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।


दूसरे शब्दों में- बोलने वाले, सुनने वाले तथा जिसके विषय में बात होती है, उनके लिए प्रयोग किए जाने वाले सर्वनाम पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।


 मैं , हम , मुझे , मैंने , हमें , मेरा , मुझकोतू , तुम , तुमको , तुझे , आप , आपको , आपकए, वह , यह , उन , उनको , उनसे , इन्हें , उन्हें , उसके , इसने


'पुरुषवाचक सर्वनाम' पुरुषों (स्त्री या पुरुष) के नाम के बदले आते हैं। 


नीचे लिखे उदाहरणों को देखें-


 मैं बगीचा देखना चाहता हूँ। 

 मैं घर जाना चाहती हूँ। 

तू कहता है तो ठीक ही होगा। 

 तू जब तक आई तब तक वह चला गया। 

✓्आजकल आप कहाँ रहते हैं? 

मैं कल सुबह मामी के घर जाऊंगा।

मैं कक्षा दसवीं में पढता हु।

मेरा नाम शाम है।

मेरे पास पांच पेंसिल है।

मैंने खाना खा लिया।

मुझे पता है पिताजी विद्यालय गए है।

मेरा घर दिल्ली में है।

हमे कुछ देर और खेलना चाहिए।

हम सब दोस्त खूब खेलते है।

मुझे आम पसंद है।

तू राम का भाई है।

तुम कल स्कुल जाओगे।

तुम मेरे घर आना हम साथ मिल कर चलेंगे।

तुमको अपने घर जाना चाहिए।

तुझे पता भी है मेरे पास कितने पैसे है।

आप बाजार से मेरे लिए फल लाना।

आपको कल मेरे विद्यालय चलना है।

आपको पता है मुझ क्या पसंद है।

आपके नाम से मेरे दोस्त की याद आ गयी।

तुमको कल बताया था परीक्षा होंगी।

यह उसकी पुस्तक है।

वह कल जायेगा।

उनसे कल मिला था आज मिल जायेगा।

इन्हे देखो हमेशा खेलते रहते है।

उन्हें पता था हम आएंगे।

इसने उसे बताया था कल परीक्षा होगी।

वह कह रहा था कल बारिश होगी।



(2) निश्चयवाचक सर्वनाम:- 




 जिस सर्वनाम से वक्ता के पास या दूर की किसी वस्तु के निश्र्चय का बोध होता है, उसे 'निश्र्चयवाचक सर्वनाम' कहते हैं।






जैसे- यह, वह, ये, वे आदि।




  • वह मेरा मकान है।
  • यह मेरी पुस्तक है।
  • वह तेरी की गाय है।
  • वह मेरी के भाई हैं।
  • यह मेरी कार है।
  • वे मेरे पिताजी है। 
  • ये मेरे मामा है। 
  • वह मेरी स्कूल है। 
  • यह मेरा बसतात है। 



(3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम:-


जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। 


जैसे- कोई, कुछ, किसी आदि।


  • दरवाजे पर कोई आया है  ।
  • मैं कुछ काम से आया हूं। 
  • कोई आ रहा है।
  • दरवाजे पर कोई खडा है।
  • स्वाद में कुछ कमी है।
  • दाल में कुछ काला है।
  • किसी ने कूड़ा फेका।
  • दूध में कुछ गिर गया।
  • कोई उस ओर गया।
  • कुछ खा लेते तो अच्छा रहता।




(4)संबंधवाचक सर्वनाम :-


जिन सर्वनाम शब्दों का दूसरे सर्वनाम शब्दों से संबंध ज्ञात हो तथा जो शब्द दो वाक्यों को जोड़ते है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है।


जैसे- जो, जिसकी, सो, जिसने, जैसा, वैसा आदि।


  • जो करेगा वो मरेगा ।
  • जो कर्म करेगा फल उसीको मिलेगा।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।
  • जैसा कर्म वैसा फल ।
  • जिसने चोरी की उसे सजा मिलेगी  ।
  • जो आएगा वो जाएगा। 
  • जो पढाई करेगा वो पास होगा। 





(5)प्रश्नवाचक सर्वनाम :-


प्रश्न करने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है, उन्हें 'प्रश्रवाचक सर्वनाम' कहते है। 


जैसे- कौन, क्या, किसने , कैसे आदि।




  • तुम क्या कर रहे हो ?
  • राम पास हो गया क्या ?
  • मास्टर जी का क्या नाम है ?
  • वहां कौन खड़ा है ?
  • यह काम कैसे हुआ ?
  • तुझे किसने पाटा ? 
  • आप कौन हो ? 
  • आप कैसे कर लेते हो ? 



(6) निजवाचक सर्वनाम :-




जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का ज्ञान कराने के लिए किया जाए, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है।


जैसे- अपने आप, निजी, खुद आदि।




'आप' शब्द का प्रयोग पुरुषवाचक तथा निजवाचक सर्वनाम-दोनों में होता है। 


  • मैं अपना कार्य स्वयं करता हूं।
  • मेरी माता भोजन अपने आप बनाती है।
  • मैं अपनी गाड़ी से जाऊंगा।
  • मैं अपने पिताजी के साथ जाऊंगा।