Thursday, March 25, 2021

हिंदी ऑनलाइन परीक्षा

जिल्हा परिषद माध्यमिक विद्यालय, विडूळ ता . उमरखेड   जि. यवतमाळ


 ऑनलाइन परीक्षा       

विषय - हिंदी,     कुल अंक -  २६,     समय - १ घंटा ,

 ता . २६/०३/२०२१, सुबह - १० से ११

( रचना विभाग )


       विभाग - 5 - रचना विभाग ( २६ )


प्र. ५. सुचनाओं के अनुसार लेखन कीजिए ।


       अ. 1. पत्रलेखन      05


1. रेशमा / रोहन कामाले, लक्ष्मी मार्ग, गांधी नगर यवतमाल से  वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान पर उत्तीर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने मित्र / सहेली राम / राधा ढाले  नेहरू मार्ग, शिवाजी नगर, उस्मानाबाद को बधाई पत्र लिखिए।


 2. रोशनी / रेहान पठाण, पाटिल नगर उमरखेड से लोकमत समाचार पत्र के संंपादक, तिलक मार्ग,  यवतमाल को देश में बढ़ रही कन्या-भ्रूण हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।


( 2 ) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक एक वाक्य में हो।          04


कोवाइड-19 / कोरोना वायरस में पहले बुख़ार होता है। इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है।इ इनलक्षणों का हमेशा मतलब यह नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है। कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में बहुत ज़्यादा परेशानी, किडनी फ़ेल होना और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। बुजुर्ग या जिन लोगों को पहले से अस्थमा, मधुमेह या हार्ट की बीमारी है उनके मामले में ख़तरा गंभीर हो सकता है। ज़ुकाम और फ्लू में के वायरसों में भी इसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं।

इस समय कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं। जब तक आप ठीक न हो जाएं, तब तक आप दूसरों से अलग रहें।

कोरोना वायरस के इलाज़ के लिए वैक्सीन विकसित करने पर काम चल रहा है।इ इससाल के अंत तक इंसानों पर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा।



आ. 1. वृत्तांत लेखन.             05


जिला परिषद विद्यालय, विडूल में संपन्न ' स्वतंत्रता दिवस ' समारोह का रोचक वृत्तांत लेखन 60 से 80 शब्दों में लिखिए ।


( वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख अनिवार्य )


                    अथवा 


कहानी लेखन :             05


निम्नलिखित विषय पर 70 से 80 शब्दों में लिखकर उचित शीर्षक तथा सीख लिखिए।


शिक्षक दो छात्र-दोनों पैर दबाते-पैर का बँटवारा-दूसरे शिष्य के दाबने वाले पैर के प्रति पहले छात्र के हृदय में ईर्ष्या-दूसरा छात्र अनुपस्थित-पहला छात्र का पत्थर का बड़ा टुकड़ा उठाकर दूसरे छात्र वाले पैर पर पटकना।



2. विज्ञापन लेखन।          05


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर लगभग 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।                         05


ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी ‘सूमो’ के लिए ट्रैक्टर की विशेषताएँ बताते हुए विज्ञापन तैयार कीजिए।



इ. निबंध लेखन .               07


निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग  80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए ।


1. कोरोना काल में पढ़ाई


2. स्कूल कि आत्मकथा


3. भ्रष्टाचार 


                                                                     निर्मिती :- पठाण सर